मोटर यूनियन ठेकेदार के बदमाशों ने गोली मारी

0
112

FARRUKHABAD : मोटर यूनियन ठेकेदार के उस समय कुछ अज्ञात सशस्त्र बदमाशों ने गोली मार दी जब उसने गली में टहल रहे संदिग्ध लोगों को टोक दिया। गोली ठेकेदार के सीने में जा धंसी। मौका देखकर बदमाश खिसक गये। घायल ठेकेदार को प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने मामले के सम्बंध में कोतवाली में तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

golikand[bannergarden id=”8″]

मोटर यूनियन ठेकेदार 42 वर्षीय रामप्रकाश मिश्रा पुत्र रामऔतार निवासी बाला जी पुरम कादरीगेट अपने घर पर बीती रात सो रहा था। सुबह उसे अपनी मैजिकों जिन्हें वह फर्रुखाबाद से कलान के लिए चलवाता है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार प्रातः तकरीबन चार बजे मैजिक का नम्बर लगवाने के लिए घर से निकला। जैसे ही रामप्रकाश ने घर का दरबाजा खोला तो सामने आधा दर्जन संदिग्ध लोग टहलते देखे तो रामप्रकाश ने उन्हें टोका और गली में घूमने का कारण पूछा। इस दौरान इसी से आक्रोषित एक बदमाश ने तमंचा निकालकर रामप्रकाश मिश्रा के गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गये। घायल रामप्रकाश को नाला मछरट्टा के एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना के सम्बंध में घायल रामप्रकाश ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

इस मामले में शहर कोतवाली के एस एस आई हरिश्चन्द्र ने बताया कि मामले के सम्बंध में जांच पड़ताल चल रही है। शीघ्र कार्यवाही की जायेगी।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]