सपा नेता से मारपीट करने में चार के खिलाफ मुकदमा

0
215

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद)  समाजवादी पार्टी के नेता के साथ उसके दोस्त के घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस नें चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| पुलिस आरोपियों कि तलाश कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम अलेपुर निवासी सपा नेता मो० इलियास मंसूरी नें थाने में दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा है कि वह बीते दिन अपने दोस्त रोशनाबाद निवासी दिलशाद की बीमार माँ शकीना को दो हजार रूपये देनें के लिए गया था| जब वह दिलशाद के घर में बैठा था उसी दौरान आरोपी हसिया व लाठी डंडो से लैस होकर आ गये उन्होंने जमकर मारपीट कर दी|
घटना के सम्बन्ध में पुलिस नें आरोपी अनीश पुत्र मुनीर, सलावत पुत्र सरदार, ग़ालिब पुत्र
रहीश, जीशान पुत्र अनीश के खिलाफ धारा 452, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| जाँच दारोगा कुशल पाल सिंह को दी गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]