सपा नेता पर हमले के आरोपी डेरी वाले विद्यासागर को पुलिस ने छोड़ा

0
116

FARRUKHABAD : राइफल क्लब के सदस्य व सपा नेता आनंद विक्रम सिंह उर्फ बिट्टू परमार के साथ हुई मारपीट के मामले में हिरासत में लिये गये डेरी वाले विद्यासागर मिश्रा को पुलिस ने देर रात छोड़ दिया। मामले की जांच नगर क्षेत्राधिकारी कर रहे हैं।

[adrotate banner="3"]

बीते चार दिसम्बर को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बागकूंचा में आवास विकास निवासी आनंद विक्रम सिंह व उसके भाई शिवेन्द्र विक्रम सिंह आदि के साथ डेरी वाले विद्यासागर मिश्रा उनके पुत्र रामखिलावन व ड्राइवर दिनेश के साथ आपस में विवाद हुआ था। जिसमें पथराव और फायरिंग भी हुई थी। बिट्टू परमार बुरी तरह चुटहिल हो गये थे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

दूसरी तरफ से विद्यासागर का पौत्र शिवम भी घायल हुआ था। पुलिस ने आनंद विक्रम के भाई शिवेन्द्र की तहरीर पर विद्यासागर मिश्रा, उनके पुत्र रामखिलावन उर्फ खिलौना, गोपाल, चालक दिनेश व तीन चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हरिजन एक्ट के साथ-साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मौके से ही विद्यासागर मिश्रा को हिरासत में ले लिया था। लेकिन राजनीतिक पहुंच और खुद खाकी का खाकी पर दबाव को लेकर दो दिन बाद पुलिस ने गुरुवार देर रात डेरी वालों को छोड़ दिया। वहीं एक बजह विद्यासागर मिश्रा के उम्र 90 साल से अधिक होने की भी मानी जा रही है।

शहर कोतवाली के एस एस आई हरिश्चन्द्र ने बताया कि मामले की तफ्तीश क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कुमार सिंह कर रहे हैं। छोड़ने की बजह क्या है यह उन्हें नहीं मालूम। सीओ के निर्देश पर डेरी वालों को छोड़ा गया।

[adrotate banner="2"]