रातों रात दुकान का ताला तोड़ कर किया अवैध कब्जा

0
142

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित सेठ गली में कीमती दुकान पर रातों रात ताला तोड़कर कब्जा कर लिया गया। इसके अलावा दुकान की एक साइड की दीवार भी आरोपियों द्वारा तोड़ दी गयी। पीड़ित ने एसपी से जांच कराकर दोषियों के विरुद्व कार्यवाही की मांग की है।rukmani

[adrotate banner="3"]

त्रिपौलिया चौक निवासी रुकमणी देवी पत्नी पीताम्बरदास का कहना है कि उसकी दुकान सेठगली में स्थित है। जिसको उसने 5 सितम्बर 1999 को प्लाट खरीदकर बनवाया था। दुकान पर उसका कब्जा भी दाखिल था। लेकिन सेठगली निवासी विष्णुकांत वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा आये दिन उन्हें दुकान को लेकर धमकी देने लगे और कहने लगे कि दुकान को खाली करके उसके हवाले कर दे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

5 दिसम्बर की रात्रि विष्णुकांत वर्मा ने सावंतकुमार वर्मा, निधिकांत वर्मा के साथ मिलकर दुकान का ताला तोड़कर उसके उत्तर साइड की दीवार भी तोड़ दी। पीड़िता रुकमणी ने एसपी से मांग की हे कि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये।

[adrotate banner="2"]