सपा नेता की कार में आग लगने से लाखो का सामान राख

0
112

aag-123aag-1234फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम आलूपुर निवासी सपा नेता अजब सिंह दिवाकर के टेंट हाउस ने अन्दर खड़ी मारुती बैन में अचानक आग लगने से टेंट हाउस में भी आग लग गयी| जिससे उसमे रखा लाखो का सामान और खड़ी बाइक भी कार के साथ जलकर राख हो गयी| पीड़ित थाने में फोन करता रहा लेकिन थाने का फोन बंद था|

[adrotate banner="3"]

अजब सिंह सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला सचिव है| उनका ग्राम आलूपुर में स्वामी लक्ष्मण दास के नाम से टेंट हाउस है| उसका परिवार कस्बे में रहता है| अजब सिंह अपनी ,मारुती बैन और बाइक टेंट हॉउस में बने गैरिज में ही खड़ी करते है| अजब सिंह का परिवार उसके टेंट हॉउस पर आया था| सुबह तकरीबन 7 बजे अजब से अपनी पत्नी सुमन, 6 वर्षीय पुत्री उन्नति व 2 वर्षीय पुत्र आर्यन को मारुती बैन में छोड़ने जा रहे थे| उन्होंने गैरेज के अन्दर ही मारुती चालू की| मारूती में गैस किट लगी थी| जिससे उसमे अचानक आग लग गयी|

अजब का परिवार कार के अन्दर ही फंस गया| जिसे निकालने में अजब सिंह भी आग में झुलस गये| आग ने अपना बिकराल रूप ले लिया| जिससे टेंट हॉउस में रखे 80 रजाई, 70 गददे, 1 सोफा व 40 चटाई के साथ ही साथ एक बाइक डिस्कबर भी जलकर राख हो गयी| इसके साथ ही साथ भवन में भी दरार पड़ गयी| अजब सिंह का कहना है कि उन्होंने पहले थाने के सीयूजी नम्बर पर फोन किया लेकिन वह बंद था| उसके बाद 100,108, 101 नम्बर डायल किया लेकिन फोन नही लगा| दमकल मौके पर नही गयी| ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू किया गया|

लेकिन तब तक सब कुछ राख हो गया था| पीड़ित अजब सिंह ने थाने में तहरीर दी| जिसके बाद थाने के दरोगा महेश कुमार मौके पर आ गये और जाँच पड़ताल की है|

[adrotate banner="2"]