सपा जिलाध्यक्ष के भाई व पूर्व उपाध्यक्ष ने साइकिल छोड़ चाबी पकड़ी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa लोकसभा चुनाव 2019 सामाजिक

फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी में उपाध्यक्ष पद पर रहे अनस सिद्दीकी को प्रसपा जिलाध्यक्ष के पद पर ताजपोशी की गयी| अब चुनाव के दौरान अल्पसंख्यक मतदातों को साधने के लिए अनस सिद्दीकी को प्रसपा का जिलाध्यक्ष बनाया है|
फतेहगढ़ स्थित फूसबंगला में मुकेश यादव के आवास पर आयोजित हुई बैठक में अनस सिद्दीकी के जिलाध्यक्ष बनाये जाने की विधिवत घोषणा प्रसपा नेता विश्वास गुप्ता ने की| उन्होंने कहा की डॉ0 जितेन्द्र के जाने से पार्टी पर कोई फर्क नही पड़ेगा| उनके द्वारा बनायी गयी कमेटी के अधिकांश पदाधिकारी अनस के साथ है|
इसके साथ ही सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के भाई अफजल फारुखी ने भी सपा की सदस्यता ली| नगर के कई सभासद जिसमे पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के समर्थक लल्ला वर्मा आदि अपने कई साधियों के साथ प्रसपा में शामिल हुए|जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव,जफर खां,विमल यादव आदि रहे|