सपा नें घोषित की अधिवक्ता सभा की जिला कमेटी

0
167

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी नें अधिवक्ता सभा की जिला कमेटी घोषित कर दी| सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को पार्टी को मजबूत करनें और आगामी विधान सभा चुनाव के लिए अभी से लगनें की नसीहत भी दी गयी|
आवास विकास निवासी सुभाष चंद शाक्य को पार्टी नें अधिवक्ता सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया था| जिसके बाद रविवार को अधिवक्ता सभा की जिला कमेटी की घोषणा की गयी| जिसमे आधा दर्जन जिला उपाध्यक्ष, एक जिला महासचिव व एक ही कोषाध्यक्ष बनाया गया|
वहीं 11 जिला सचिव व 21 को सदस्य बनाया गया है|
विधान सभा के अध्यक्ष भी मनोनीत
अधिवक्ता सभा नें कायमगंज से चन्दन गुप्ता, अमृतपुर से सुरजीत कुशवाह, सदर से पवन सिंह यादव, भोजपुर से अमन वर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है| सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, जिला महासचिव मंदीप यादव, राघव दत्त मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]