प्राचीन पांडेश्वर नाथ मंदिर में गूंजी रुद्राभिषेक में मंत्रो की गूंज

0
268

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)  पांचाल नगरी एवं छोटी काशी के नाम से विख्यात फर्रुखाबाद सावन के महीने में नगर के विभिन्न मंदिरों में भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए भक्त अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं| भक्तों अपनी मनोकामना पूर्ण करने के के लिए रूद्र अभिषेक का आयोजन भी करते हैं|
पवित्र साबन के महीनें में रविवार को शहर के रेलवे रोड़ स्थित प्राचीन पांडेश्वर नाथ मंदिर में अधिवक्ता डॉ० दीपक द्विवेदी ने सपत्नी भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया| मंदिर के मुख्य पुजारी गोपाल शर्मा , राजेश शर्मा, पंडित ओंकारनाथ शास्त्री, पंडित प्रमोद मिश्र, पंडित रामेंद्र मिश्र ने रुद्राभिषेक संपन्न कराया| शिव पुराण में विभिन्न द्रव्यों से भगवान शिव के अभिषेक करने का फल इस प्रकार बताया गया है। जलाभिषेक से सुवृष्टि, कुशोदक से व्याधि नाश, गन्ने के रस से धन प्राप्ति, शहद से अखण्ड पति सुख, कच्चे दूध से पुत्र सुख, शक्कर के शर्बत से वैदुष्य, सरसों के तेल से शत्रु दमन एवं घी के अभिषेक से सर्वकामना पूर्ण होती है| ओम नमः शिवाय का भक्तों ने जाप किया| रुद्रा अभिषेक नगर के गणमान्य व्यक्तियों एवं भक्तों ने पूर्ण सहयोग दिया

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]