नगर की समस्याओं को लेकर सपा चलाएगी पालिका के विरुद्ध अभियान

0
120

विक्रांत महानगर कमेटी के उपाध्यक्ष बने
फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी के अध्यक्ष चाँद मोहम्मद खां ने आज छात्र नेता विक्रांत अवस्थी को पार्टी का उपाध्यक्ष घोषित किया| विक्रांत ने बड़ा पद मिलने से उत्साहित होकर पत्रकारों से वार्ता की| उन्होंने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि अब महानगर कमेटी नागरिकों की जन समस्याओं को लेकर व्यापक आंदोलन करेगी|

[adrotate banner="3"]

श्री अवस्थी ने बताया कि मऊदरवाजा गल्ला मंडी में काटी गई सड़क को बनवाए जाने, पटेल पार्क के सुंदरीकरण एवं नगर में जल भराव की समस्या को दूर करने, बेहतर सफाई व्यवस्था आदि मांगों को लेकर शनिवार को नगर पालिका के ईओ को ज्ञापन देकर सचेत किया जाएगा कि वह बरीयता के आधार पर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करें|

सपा नेता अवस्थी ने घोषणा की कि यदि काटी गई सड़क न बनाई गई तो वह ८ दिन बाद उसी स्थान पर धरना देकर सड़क बनवाने के लिए आंदोलन करेंगें| वार्ता के दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]