सपा जिलाध्यक्ष ने चार नगर अध्यक्षों को हटाया

0
104

sp prtap singhफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने सोमबार को जारी नगर अध्यक्षों की सूची से चार नगर अध्यक्ष नये बना दिए| जबकि एक पुराने नगर अध्यक्ष को पद पर दोबारा जगह दी गयी है|

[adrotate banner="3"]

नगर अध्यक्ष की जारी सूची में कमालगंज के सपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता टिंकू के स्थान पर अमित गुप्ता, कंपिल के नेकराम बाथम फौजी के स्थान पर देवेन्द्र सिंह, शमसाबाद के अवेधश पांडेय की जगह मोहम्मद इलियास मंसूरी, मोहम्मदाबाद के अजय यादव के स्थान पर पवन यादव रिंकू को नगर अध्यक्ष बना दिया गया है| कायमगंज के नगर अध्यक्ष राजीव गुप्ता पुन: अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे।सभी को एक सप्ताह के भीतर अपनी कमेटी बनाने के निर्देश दिये है|

[adrotate banner="2"]