सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ चन्नू यादव ने दी जवाबी तहरीर

0
150

FARRUKHABAD : समाजवादी पार्टी के नेताओं में अब गुटवाजी होती साफ नजर आ रही है। जहां एक तरफ जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने सपा नेता चन्नू यादव व जग्गू यादव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है वहीं चन्नू यादव व उमेश यादव ने सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर पर गुटबाजी को बढ़ावा देने व भेदभाव से पोस्टर हटवाने का आरोप लगाया है। चन्नू यादव ने जिलाध्यक्ष व उनके समर्थकों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायतीपत्र सौंपा है।
[bannergarden id=”8″]Channu
शिकायतीपत्र में चन्नू यादव ने कहा है कि वह सपा के सक्रिय सदस्य हैं एवं लोकसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव के समर्थक एवं प्रचारक हैं। रामेश्वर सिंह यादव के लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए सहमति एवं निर्देशानुसार पार्टी प्रत्याशी एवं स्वयं तथा अन्य पार्टी समर्थकों की फोटो छपे होर्डिंग लगवाये हैं। जिनसे कोई उल्लघंन नहीं हो रहा था।
लेकिन 25 अगस्त को रात्रि लगभग साढ़े 9 बजे फतेहगढ़ चैराहे के निकट दास नर्सिंगहोम के सामने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर पार्टी के अन्य जिला पदाधिकारियों के साथ होर्डिंग उतारकर फाड़ने लगे। जानकारी होने पर जब वह वहां पहुंचा और होर्डिंग उतारने व फाड़ने से मना किया तो जिलाध्यक्ष ने अपने को सर्वोपरि बताते हुए मारपीट कर दी। जिससे उनके कई जगह चोटें भी आ गयीं।
चन्नू यादव ने जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर व उनके समर्थकों से जान माल का खतरा जताते हुए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगायी है कि उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]