चन्नू ने लिखी सपा जिलाध्यक्ष को चिट्ठी

0
138

FARRUKHABAD : बीते 25 अगस्त को सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर द्वारा जनपद में होर्डिंग हटाने के मामले में भेदभाव का आरोप लगाते हुए सपा नेता चन्नू यादव ने उन्हें शिकायती पत्र लिखा है। चन्नू यादव ने यह भी कहा है कि भविष्य में वह समान व्यवहार करते हुए पार्टी कार्या को अंजाम दें अन्यथा राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराना पड़ेगा।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]sapa
चन्नू यादव द्वारा सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर पर आरोप लगाया गया है कि उनके द्वारा प्रदेश नेतृत्व का हवाला देते हुए होर्डिंग हटाने व फाड़ने का कार्य पक्षपात रूप से किया जा रहा है, जोकि नितांत गलत है। जबकि उन्होंने अनावश्यक रूप से लोकसभा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव के चुनाव प्रचार सम्बंधी होर्डिंग फाड़ने का कार्य किया है, जोकि प्रचार हेतु लगवाये गये थे।

चन्नू यादव ने कहा कि उनके द्वारा कोई भी ऐसी होर्डिंग नहीं लगवायी गयी जिसमें प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव की फोटो अथवा नाम उल्लेख न किया गया हो। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व प्रत्याशी सचिन सिंह यादव ने वर्तमान प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव की फोटो अथवा नाम का उल्लेख किये बिना होर्डिंग लगवाये हैं। जिस बारे में पार्टी प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव द्वारा आपको लिखित शिकायत भी दर्ज करायी गयी। जिससे आपका कृत्य पक्षपात पूर्ण प्रतीत होता है।

[bannergarden id=”11″]

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी जिलाध्यक्ष होने के बावजूद भी राजकुमार सिंह राठौर का रवैया पक्षपातपूर्ण व गुट के रूप में कार्य करने जैसा है। उन्होंने कहा कि यदि आप समान व्यवहार करते हुए पार्टी के कार्य को अंजाम नहीं देते हैं तो पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराने के लिए विवश होंगे।

[adrotate banner="2"]