लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आज समाजवादी पार्टी का राज्य सम्मेलन चल रहा है। इसकी शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा का झंडारोहण व राष्ट्रगान गाकर की। सम्मेलन में नरेश उत्तम को सपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।
[adrotate banner="3"]
रामगोपाल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करते हुए कहा कि किसी अन्य का नाम नहीं होने की वजह से नरेश उत्तम को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया है। समाजवादी पार्टी के इस सम्मेलन मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव नहीं आए हैं जबकि 15 हज़ार से ज़्यादा कार्यकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया है।
[adrotate banner="2"]


