सपा के मंच पर अखिलेश के पास बैठे पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह

0
171

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को कन्नौज के छिबरामऊ विधान सभा में गुरसहायगंज के कप्तान सिंह महाविद्यालय सरायप्रयाग में अखिलेश की सभा में मंच पर पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की मौजूदगी जिले में चर्चा का बाजार गर्म किये है| उनके मंच अखिलेश के साथ बैठे हुए फोटो भी खूब वायरल हो रहें है| अखिलेश यादव सपा के संस्थापक सदस्य पूर्व विधायक स्व. कप्तान सिंह की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे थे|
दरअसल सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के मंच पर आगे की लाइन में पड़ी कुर्सियों पर पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव बैठे| उन्होंने भाषण भी दिया और आनें वाले विधान सभा चुनाव में सपा की बड़ी जीत होनें की बात भी कही और भाजपा ओपर निशान साधा| दरअसल जिला पंचायत चुनाव के बाद से सपा के मंच पर पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की मौजूदगी आगामी विधान सभा चुनाव में उनकी मजबूती को साबित कर रही है| वह कई बार के विधायक और सपा के पूर्व मंत्री भी हैं|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]