सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर हुए धमाके में घायल ईशु चौरसिया की भी मौत

0
63

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर लगभग साढ़े पांच माह पहले हुए भीषण विस्फोट में घायल दूसरे युवक ईशु चौरसिया की शनिवार को मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।गौरतलब है कि 17 मार्च को नाला मछरट्टा स्थित पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर अचानक जोरदार धमाका हुआ था। इस हादसे में पूर्व विधायक के पुत्र अभिषेक उर्फ सिक्की, अविनाश उर्फ विक्की, नूरपुर निवासी भइया लाल तथा 28 वर्षीय ईशु चौरसिया पुत्र घनश्याम चौरसिया समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।घटना के लगभग चार महीने बाद इलाज के दौरान भइया लाल की कानपुर में मौत हो गई थी। वहीं, ईशु चौरसिया का उपचार घर पर चल रहा था। शनिवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।ईशु की मौत के बाद उनकी मां मिथलेश और पत्नी मुस्कान का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे पांच वर्षीय पुत्र अंश को छोड़ गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]