डीएम व एसपी ने पांचाल घाट पर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0
260

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने शनिवार को थाना कादरीगेट क्षेत्र के पांचाल घाट पहुंचकर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, कांवड़ मार्ग, पुलिस बल की तैनाती, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन तथा घाटों पर राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को चौकन्ना रहने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करते रहें।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]