सपा के निष्क्रिय पदाधिकारियों की होगी छुट्टी: राजकुमार राठौर

0
118

rajkumar singh rathaurफर्रुखाबाद: जिला समाजवादी पार्टी की बैठक का आयोजन आवास विकास स्थित मुख्यालय पर किया गया। जिसमें सक्रिय व निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की कार्यप्रणाली पर गंभीरता से विचार किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने कहा कि जो पदाधिकारी पूरी तरह से निष्क्रिय हो चुके हैं उन्हें कार्यमुक्त कर दिया जायेगा।

[adrotate banner="3"]

पार्टी जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर चिन्हिंत पार्टी पदाधिकारियों के अलावा अगर कोई झण्डा लगाता है तो उसके खिलाफ कठोर पार्टी स्तर पर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद कई पदाधिकारी निष्क्रिय हो गये हैं। जिनकी छटनी करके ऐसे निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी की जायेगी। क्योंकि सत्ता में होने के बाद पार्टी को सक्रिय कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी नगर व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अपने क्षेत्रों में प्रदेश सरकार के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। इस दौरान बूथ कमेटी के संसोधन हेतु कायमगंज में राजीव शाक्य, अमृतपुर में ललित यादव, भोजपुर में शिराजुल आफाक मुन्ना व सदर में दृगपाल सिंह यादव बॉबी को प्रभारी बनाया गया। जिन्हें विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के साथ मिलकर बूथ कमेटी में संशोधन कर शीघ्र जिला कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दिये गये।

[bannergarden id=”8″]

इस दौरान राजीव शाक्य, अनिल यादव, सत्सेन्द्र सिंह भोला, सुरेन्द्र सिह यादव, नबाव सिंह यादव, मंदीप सिंह पाल, दफेदार, शशांक मिश्रा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। दयानंद यादव, प्रेम सिंह यादव, अनिल सिंह राठौर, सत्यपाल सिंह, सुरेन्द्र यादव, रामविलास राजपूत, सर्वेश बाल्मीक आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]