सपा की नगर निकाय चुनाव संचालन समिति का गठन

0
140

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी नें निकाय चुनाव के चुनावी अखाड़े में विरोधियों से लोहा लेनें के लिये पार्टी के सियासी पहलवानों की फौज तैयार की है| जिसमें एक तरफ अनुभवी बुजुर्ग नेता व दूसरी तरफ युवा नेताओं को शामिल किया गया है |
जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव नें संचालन समिति में चंद्र भूषण सिंह मुन्नू बाबू पूर्व सांसद, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, डॉ. नवल किशोर शाक्य, मो. इरफानुल हक कादरी को अध्यक्ष नामित किया है| इसके साथ ही सदर पालिका में प्रभारी का दायित्व पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित. डॉ. अरविन्द गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव , महेंद्र कटियार व उमर खां को प्रभारी बनाया गया है| वहीं सरल दुबे सहित 15 सह प्रभारी बनाये गये हैं| इसी तरह से सभी नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद में प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किये है|
7 को फर्रुखाबाद होंगे सपा प्रदेश अध्यक्ष
आगामी 7 मई को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंश उत्तम पटेल जनपद के दौरे पर होंगे और निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनायेंगे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]