सपा की विजय रथ यात्रा पर जाने से पूर्व अखिलेश नें लिया मुलायम का आशीर्वाद

0
117

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की मजबूत दावेदारी पेश करने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार से विजय रथ यात्रा पर निकलेंगे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विजय रथ यात्रा पर निकलने की पूर्व संध्या पर सोमवार को पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के आवास पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव विक्रमादित्य मार्ग पर शाम को मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। जहां पर करीब आधा घंटा तक उनसे वार्ता की। विजय रथ यात्रा से निकलने से पहले अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव से भेंट के दौरान पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। अखिलेश यादव तथा मुलायम सिंह यादव का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। सपा मुखिया अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा मंगलवार से लखनऊ से शुरू होगी। अखिलेश यादव ने विजय रथ यात्रा को प्रदेश के हर जिले में ले जाने का अपना कार्यक्रम तय किया है।

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]