सपा की राज्य कार्यकारिणी भंग

0
121

सत्ता में आने के बाद सपा नेतृत्व संगठन को और धार देने को जुट गया है। शनिवार को राज्य कार्यकारिणी एवं समस्त फ्रंटल संगठनों की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष पदों पर बने रहेंगे।

[adrotate banner="3"]

बताया जा रहा है कि चुनाव के मद्देनजर तमाम लोगों को कार्यकारिणी में शामिल कर लिया गया था। इसके अलावा अब सरकार बन जाने पर तमाम पदाधिकारियों को विभिन्न आयोगों, निगमों एवं बोर्डो में समायोजन की तैयारी है। ऐसे में यह माना गया कि पहले कार्यकारिणी को भंग कर नयी टीम बनाई जाए जो जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में अपना पूरा ध्यान केंद्रित करे क्योंकि पार्टी का अगला लक्ष्य अब लोकसभा चुनाव हैं, जोकि दो साल बाद प्रस्तावित हैं लेकिन मुलायम सिंह यादव लगातार चेता रहे हैं कि चुनाव समय से पहले भी हो सकते हैं, ऐसे संगठन को तात्कालिक रूप से चुस्त-दुरुस्त करने का फैसला किया गया है।

सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश ने पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी तथा सम्बद्ध प्रकोष्ठों की राज्य कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। उन्होंने बताया कि हालांकि इन सपा की प्रदेश इकाई तथा सम्बद्ध प्रकोष्ठों के सूबाई अध्यक्ष अपने पद पर बने रहेंगे।

[adrotate banner="2"]