सपा कांग्रेस गठबंधन असंवैधानिक: नरेन्द्र सिंह तोमर

0
122

फर्रुखाबाद: बीजेपी के केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि सपा कांग्रेस गठबंधन असंवैधानिक है। इससे बीजेपी को सत्ता में आने से नहीं रोका जा सकता।

[adrotate banner="3"]

सदर प्रत्याशी मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी के कार्यालय पर पहुंचे मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि बीजेपी इस बार 300 सीटों से अधिक जीतकर आयेगी। यूपी की तस्वीर और तकदीर दोनो ही बदलेंगीं। बीजेपी के आगे विरोधी पार्टियां हार मान चुकी हैं। वहीं सपा व कांग्रेस का गठबंधन बीजेपी को सत्ता में न आने देने के लिए किया गया। लेकिन इससे भारतीय जनता पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

बताते चलें, पूर्व में सपा के आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर इसी तरह की वयानवाजी की गयी थी। जिसमें साफ कहा गया था कि बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए ही सपा और कांग्रेस का गठबंधन हुआ है। इसका जबाब केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बुधवार को मीडिया को दे दिया।

[adrotate banner="2"]