सपा उपाध्यक्ष का जमानत के बाद शांति भंग में चालान

0
181

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) फेसबुक पर भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी के मामले में पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार सपा जिला उपाध्यक्ष को मुचलके पर रिहा करनें के बाद शांति भंग करनें के आरोप में गिरफ्तार कर सोमवार को चालान कर दिया|
शहर के मोहल्ला सुनारवाली गली नालामछरटटा निवासी भाजयुमो के जिला मंत्री अंकित तिवारी की तहरीर पर पुलिस नें सपा नेता व जहानगंज स्थित इंडियन गैस एजेंसी के मालिक आवास विकास निवासी सौरभ कटियार के खिलाफ धारा आईटी एक्ट की 67 ए व 295 ए व 153 ए के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया था|  कोतवाल विनोद शुक्ला नें बताया कि उन्हें दर्ज मुकदमें में मुचलके पर जमानत दे दी गयी थी| वहीं शांति भंग में चालान किया गया है|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]