फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों नें बाढ पीड़ितों का हाल जाना और जिला प्रशासन पर बाढ़ पीड़ितों की मदद ना करने का आरोप लगाया|
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के नेतृत्व में सदर तहसील के ग्राम फतेहपुर कायस्थान के मजरा धारा नगला,नगला खेम रंगाई, कल्लू नगला, उमराह नगला, चाचूपुर आदि में गंगा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का सपाईयों नें हाल जाना| सपा ने आरोप लगाया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में
ग्रामीण कटान के भय से अपने पक्के मकानों को तोड़कर सुरक्षित स्थानो पर पलायन करने पर विवश है| सपा ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों की कई बार शिकायत के बाद भी जिला प्रशासन कोई कार्यवाही नही कर रहा है|
सपा जिलाध्यक्ष ने अधिकारीयों से वार्ता कर राहत कार्य में शिथिलता बरतें जाने पर अपनी अपनी नाराजगी व्यक्त की| पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सर्वेश अंबेडकर, मन्दीप यादव एडवोकेट, यूनुस अंसारी, सरदार तोषित प्रीत सिंह, शशांक सक्सेना, राकेश दिवाकर, इलियास मंसूरी, अनुराग यादव आदि मौजूद रहे।
सपाईयों ने बाढ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रशासन को कोसा
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


