सपाईयों नें भोजपुर में बढ़ायी साइकिल की रफ्तार

0
203

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विधान सभा चुनाव में भोजपुर से सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी के समर्थन में पार्टी के नेताओं नें साइकिल रैली निकाल जनाधार बढ़ाने का प्रयास किया है| लोगों को पिछली सपा सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया|
भोजपुर विधानसभा के ग्राम सरैधा में सपा ने साइकिल यात्रा का आयोजन हुआ| जिसको सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी ने झंडी दिखाकर रवाना किया| साइकिल यात्रा का आयोजन पूर्व राष्ट्रीय  सचिव युवजन सभा विवेक यादव व शशांक सक्सेना, जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नेतृत्व में किया गया| साइकिल यात्रा ग्राम सरैधा से होते हुए वालिया नगला, चौसेपुर, गढ़िया, शंकरपुर, करमचंदपुर, रामपुर में समापन हुआ| विवेक यादव नें कहा कि सपा आगामी विधान सभा चुनाव में सबसे तेज चलेगी| जिसका परिणाम सामने देखनें को मिलेगा| गौरव यादव जिला उपाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, मनोज कनौजिया विधानसभा अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, रजत यादव जिला सचिव यूथ ब्रिगेड, विकास, अंकित,अरविंद यादव प्रधान, विवेक शाक्य, राधा कृष्ण जाटव, भूरे कठेरिया आदि रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]