फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भगवान शिव की अनन्य भक्त महान शासिका अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन मूल्यों, उनकी भक्ति एवं समाज को दिए गए उनके संदेशों के बारे में चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृतियां भगवान शिव की भक्ति की प्रतीक है ।उन्होंने अपने शासनकाल के दौरान भगवान शिव के सैकड़ों मंदिर बनवाए, वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर उनकी स्मृतियां जीवंत थीं लेकिन इस सरकार ने डेवलपमेंट के नाम पर ऐतिहासिक प्रमाणों को नष्ट करने का काम किया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वायदा किया है कि पीडीए सरकार बनने के बाद प्रत्येक समाज के महापुरुषों एवं ऐतिहासिक धरोहरों का सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्यक्रम प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने चारों धामों का पुनर्निर्माण कराया था अपने शासनकाल में वह जनता दरबार लगाती थीं, उन्होंने महिलाओं को बहुत से सामाजिक अधिकार दिए। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, प्रदेश सचिव डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव, प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर, वरिष्ठ नेता डॉ0 जेपी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला सचिव शिव शंकर शर्मा, जिला सचिव नीलम सिंह चौहान, प्रभारी सदर विधानसभा पवन कठेरिया प्रधान, महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शिवम पटेल, जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड अर्चित शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय सचिव सलोवा बंटी यादव, सेक्टर प्रभारी मित्रसेन यादव, पवन पाल, रितेश पाल, आयुष पाल, अशोक कुमार पाल, ऋषि पाल, मोहम्मद अनस आदि पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।
सपाइयों ने जयंती के पर राज माता अहिल्या बाई होल्कर को किया याद

