सपाइयों का कहर, ग्रामीणों को चौकी के सामने पीटा

0
100

शमशाबाद (फर्रुखाबाद) : प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार जब से बनी है तब से जनपद में अपराध तेजी से बढ़ रहा है। सपाइयों द्वारा आये दिन दबंगई को लेकर मारपीट की घटनायें की जा रहीं हैं। शुक्रवार को शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर निवासी विनोद कुमार अपनी पुत्री को बस पर बैठाने फैजबाग आये थे तो दबंगई को लेकर सपा नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीच चौराहे पर जमकर मारपीट की।  यहां तक कि ग्रामीण जब चौकी की तरफ भागे तो उन्हें वहां भी न छोड़ा और लाठी डन्डों से मारपीट कर घायल कर दिया।

[adrotate banner="3"]

मुबारकपुर निवासी विनोद कुमार पुत्र सूबेदार अपनी पुत्री मोहिनी व दामाद रामनिवास निवासी सिसौली को फैजबाग बस पर बैठाने के लिए साइकिलों से अपने भांजे कैलाश, धीरज पुत्र बलबीर सिंह के साथ आये थे।
बस के इंतजार में यह सभी लोग अपनी साइकिलों को खड़ी करके फैजबाग तिराहे पर खड़े थे। तभी सपा नेता सुनील कुमार यादव उर्फ बल्ली यादव अपने साथियों के साथ आये और उन्होंने गाली देते हुए साइकिलें रास्ते से हटाने को कहा। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया। इतने में सपा नेता सुनील कुमार का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने तिराहे पर ही ग्रामीणों की पिटायी करनी शुरू कर दी। इस पर वहां भारी भीड़ एकत्र हो गयी और ग्रामीणों को जैसे तैसे बचा पाया।

वहां से विनोद अपने सभी साथियों के साथ फैजबाग चौकी की तरफ चल दिये। जैसे ही पुलिस चौकी के सामने से निकले तो सपाइयों ने घेर लिया और लाठीडन्डों से मारपीट करने लगे। जब तक पुलिस आयी सपाई भाग गये। भागते समय सपाई बाइक छोड़ गये। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। सपाइयों के साथ तहबजारी वसूली करने वाले लोग भी शामिल बताये गये हैं।
वहीं विनोद कुमार का कहना है कि यदि पुलिस इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं करेगी तो वह इस बात की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करेगा।

[adrotate banner="2"]