सनी लिओनी बनेंगी टार्जन की हीरोइन

0
161

sunny1मुम्बई:यदि चर्चा पर भरोसा किया जाए तो राणा दगुबाती जल्द ही शर्टलैस नजर आएंगे। उन्हें कंपनी देंगी पूर्व एडल्ट फिल्म स्टार सनी लिओनी।इंडस्ट्री के सूत्रों ने बताया कि दोनों ही एक्टर्स को सोहम शाह की अगली डायरेक्शन वेंचर के लिए साइन किया गया है। प्रोजेक्ट का नाम होगा ‘एडवेंचर ऑफ टार्जन’। राणा इसमें लीड रोल निभाएंगे वहीं सनी फिल्म में जेन की भूमिका अदा करेंगी।

[adrotate banner="3"]

सूत्र ने बताया ‘मेकर्स की सोच थी कि बॉलीवुड में आज की तारीख में टार्जन का रोल करने के लिए राणा दगुबाती से बेहतर बॉडी किसी की नहीं है। इसलिए वे उनकी पहली पसंद थे। सनी फिल्म में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी।’बातों पर भरोसा किया जाए तो यह फिल्म साल 1985 में आई फिल्म की सीक्वल होगी। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हेमंत बिरजे और किमी काटकर थे। खबरी ने बताया ‘हालांकि यह सेक्स से भरपूर फिल्म नहीं होगी मगर इस फिल्म में सनी खुद को ढंकने के लिए पत्तियों को पहने दिखाई देंगी। फिल्म पहले भाग की तरह ही बोल्ड होगी।’

[adrotate banner="2"]