नारायण साईं मामले में गवाह को मारी गई गोली

0
92

narainsaiwitnessनई दिल्‍ली: स्‍वघोषित बाबा आसाराम के बेटे नारायण साईं मामले में मुख्‍य गवाह महेंद्र चावला को बुधवार को दो गाेली मारी गई हैं। जानकारी के मुताबिक बाइक से आए दो बदमाशों ने पानीपत में महेंद्र के घर में घुसकर उन पर दो फायर किए।

[adrotate banner="3"]

एक गोली महेंद्र के सीने में और दूसरी उनके पेट में लगी थी। आनन-फानन में उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक हमलावरों की न तो गिरफ्तारी हो सकी है और न ही पहचान हो सकी है।गौरतलब है कि महेंद्र पहले नारायण साईं के पीए हुआ करते थे। उन्‍होंने ही सबसे पहले आसाराम और नारायण सार्इं के बारे में खुलासा किया था कि उनके आश्रम में तंत्र मंत्र किया जाता है व दोनों लड़कियों का यौन शोषण करते हैं।

गौरतलब है कि गुजरात हाईकोर्ट ने 16 अप्रैल 2015 को नारायण साईं को तीन हफ्तों की सशर्त जमानत दी थी। उस पर सूरत आश्रम में रहने वाली एक महिला ने वर्ष 2002 से 2005 के बीच लगातार यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने विभिन्‍न धाराओं में नारायण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

[adrotate banner="2"]