सनसनी:बहन नही गयी मायके तो जीजा के भाईयों का अपहरण

0
105

cetnep vikas1फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) थानाक्षेत्र के गांव हरसिंगपुर निवासी विकास पुत्र रामफेरे दुबे के भाईयो को उसके मायके वाले इस बात से अपहरण करके ले गए क्योंकि उनकी बेटी ने मायके जाने से इंकार कर दिया| बेटी ने अपने परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है।बेटी के अनुसार मां उसकी दूसरी शादी करना चाहती है। मायके जाने पर वह लोग मार देंगे अथवा दूसरी जगह शादी कर देंगे।

[adrotate banner="3"]

विकास का विवाह बदायूं जनपद के उसावा रतेनगला निवासी छोटेलाल की पुत्री नीलम के साथ बीते 14 जुलाई 2013 को हुआ था। बीते गुरुवार को जब नीलम की माँ अपनी बेटी की विदा कराने के लिये कार से उसकी ससुराल पंहुची| जिस समय मुन्नी देवी पंहुची उस समय घर केबल नीलम व उनकी ननद शिवानी ही थी| उसका दामाद आलू बेचने गया था| माँ ने बेटी से घर चलने के लिए कहा तो नीलम ने इंकार कर दिया| इस पर माँ-बेटी में विवाद भी हो गया| आरोप है की शाम को विकास के भाई चंदन, विवेक तथा गांव के अर्जुन यादव गांव के पास खेत में आलू की रखवाली कर रहे थे। देर रात मुन्नी देवी ने अपने बेटे सोनू व अन्य लोगो के साथ मिलकर विवेक व चंदन को जबरन कार में डाल लिया और फरार हो गये| उसके साथी अर्जुन ने घटना की जानकारी विकास के परिजनों को दी|

विकास की धर्मपत्नी नीलम ने परिजनों के साथ थाने पंहुचकर मां, भाई सोनू, मुन्ने यादव, उमेश यादव, शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव सरैया निवासी बहन सीमा, लालू, गो¨वद आदि दस लोग विदा कराने गुरुवार को घर पर आये थे। उसने मायके जाने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर वह जेठ चंदन तथा देवर विवेक को बोलेरो में डालकर ले गये। थानाध्यक्ष मो.मुस्लिम खां ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर जांच कम बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

[adrotate banner="2"]