फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला गुलरिया जयराम को जान से मारने की नियत से गोली मारकर घायल करने के आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की गयी है| पुलिस जाँच में जुटी है|
[adrotate banner="3"]
घायल के पुत्र राजकुमार ने कोतवाली में दी गयी तहरीर में कहा है की बीते 12 मार्च को उसके पिता जयराम घर से कुछ दूर झुपडी में आग ताप रहे थे तभी गांव के सुरेंद्र उर्फ भूरे ने जान से मारने फायर कर दिया| गोली गोली उनके दाहिने हाथ-पैर तथा पेट में लगी। जयराम ने नया ट्रेकटर खरीदा था|
जबकि सुरेंद्र उर्फ भूरे के पास पहले से ट्रैक्टर था। इसी बात से दोनों में विवाद चल रहा था| कुछ समय पूर्व भी दोनों में गालीगलौज हो चूका है|
[adrotate banner="2"]


