सत्ता से लोहा लेने वाले जय गंगवार को केंद्र का तोहफा

0
221

jayफर्रुखाबाद: बीते दिनों समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी के विरोधी में बीजेपी के एमएलसी प्रत्याशी के प्रस्तावक बने जय गंगवार को केंद्र सरकार ने तोहफा दिया है| उन्हें आल इंडिया हैंडलूम बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है|

[adrotate banner="3"]

प्रधान कुइयां खेडा सावन कुमार उर्फ़ जय गंगवार के पास केन्द्रीय कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार के आये भारत राज्य पत्र में जनपद के दो बीजेपी नेताओ को आल इंडिया हैंडलूम बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है| इसमे प्रधान जय गंगवार व बीजेपी नेत्री मिथलेश अग्रवाल के नाम शामिल है|

आल इंडिया हैंडलूम बोर्ड का सदस्य बनने के बाद जय गंगवार व मिथलेश अग्रवाल को उनके शुभचितको ने शुभकामनाये दी है|

[adrotate banner="2"]