अलग-अलग घटनाओ में छात्रा सहित दो की मौत

0
209

mhilaफर्रुखाबाद:जनपद में शुक्रबार को हुई अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओ में छात्रा सहित दो की मौत हो गयी| दोनों के शवो का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया|

[adrotate banner="3"]

पहली घटना में राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जैनापुर महेशपुर निवासी 35 वर्षीय विनय चौहान उर्फ़ लल्ला पुत्र कौशलेन्द्र सिंह अपने गाँव से बरेली हाई-वे जैनापुर अपनी दूकान जा रहे थे| तभी तभी हरपालपुर-फर्रुखाबाद डिपो की डग्गामार बस ने बाइक सबार के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे विनय की मौके पर ही मौत हो गयी| घटना की सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी रूबी परिजनों के साथ मौके पर पंहुचे| मौके पर पंहुचे दरोगा उदयवीर ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| मृतक के मामा वीरभान ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है|

वही दूसरी घटना कमालगंज थाना तलैया नगला निवासी जय सिंह वर्मा की पुत्री सरिता अपने चचेरे भाई सूर्या के साथ बाइक से कन्नौज तालग्राम पनगवा स्थित पीकेडीके इंटर कालेज में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रही थी| तभी खुदागंज स्टेशन के निकट ट्रेक्टर की टक्कर से वह गम्भीर रूप ने घायल हो गयी| परिजनों ने उसे सीएचसी ममे भर्ती किया लेकिन उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| लोहिया अस्पताल में मरीज की हालत गम्भीर होने पर उसे कानपुर रिफर किया गया| लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी| दरोगा केबी तिवारी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

[adrotate banner="2"]