सतीश दीक्षित की पंचायत में उमड़ रही ग्रामीणों की भीड़

0
115

FARRUKHABAD : कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त श्रम संविदा बोर्ड के चेयरमैन सतीश दीक्षित ने माह के दूसरे व चौथे रविवार को तहसील अमृतपुर में पंचायत लगानी शुरू कर दी है। मंत्री सतीश दीक्षित की पंचायत में पीड़ित ग्रामीणों की भीड़ जमा हो रही है। जिन्हें न्याय भी दिलाया जा रहा है।

[adrotate banner="3"]

sateesh dixit[bannergarden id=”8″]

रविवार को मंत्री सतीश दीक्षित जैसे ही अमृतपुर तहसील पहुंचे तो दूर दराज से आये फरियादियों ने उन्हें चारो तरफ से घेर लिया। जिनकी विभन्न समस्याओं से श्री दीक्षित रूबरू होने के बाद सभी को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। तहसील में ही श्री दीक्षित से बीएलओ ड्यूटी में लगाये गये शिक्षामित्रों ने भी अपनी फरियाद रखी। उन्होंने कहा कि एक ही समय में दो दो ड्यूटियां उनकी लगा दी गयी हैं। भीषण गर्मी में दो दो ड्यूटी किस तरीके से कर पायेंगे। जिस पर श्री दीक्षित ने कहा कि वह अपनी समस्या लिखकर दें उनकी समस्या का समाधान निकाला जायेगा।
[bannergarden id=”11″]
इसके साथ ही सतीश दीक्षित ने जनता को मतदान करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वोट चाहे किसी को भी दें लेकिन मतदान जरूर करें। लोकतंत्र में मतदान की बहुत बड़ी कीमत होती है।

[adrotate banner="2"]