आधी रात को मौसेरी बहन के साथ पकड़ा गया था दुर्गेश, बेहरमी से पिटाई के बाद हुई दोनों की हत्या

0
206

sudheer rajni fatehgarhफर्रुखाबाद: नगर के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नगला नैन मोहल्ले में देर रात प्रेमी युगलों की लाश नवविवाहिता के कमरे से बरामद हुई थी| पोस्ट मार्टम सूत्रों के अनुसार दोनों की मौत गला दबाकर हुई थी| गला दबाने से पहले मौसेरी बहन रजनी के साथ कमरे में पकडे गए दुर्गेश| दोनों की बेहरहमी से पिटाई की गयी| उसके पूरे शरीर पर आधा दर्जन चोटों के निशान मिले है तथा अंडकोष भी क्षतिग्रस्त पाए गए है| दुर्गेश शराब पीकर रजनी के कमरे में आधी रात को पकड़ा गया था|
इसे भी पढ़े- मिलन की मौत- नवविवाहिता के कमरे में शादीशुदा आशिक सहित दोनों मरे मिले

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
आखिरी रात अंतिम रात साबित हुई
मृतक सुधीर उर्फ़ दुर्गेश के भाई ने पडोसी मौसा मेवाराम, मौसी सुधा, मेवाराम के पुत्र प्रवीण, नवीन, पुत्री रेनू और दामाद शिवकुमार उर्फ़ नंदू सहित 6 लोगो को नामजद करते हुए कोतवाली फतेहगढ़ में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है| वहीँ दूसरी ओर मृतका रजनी के पिता मेवाराम श्रीवास्तव ने मृतक दुर्गेश पर लूटपाट के इरादे से घर में घुस कर बेटी रजनी की हत्या करने का आरोप लगाया | तहरीर के मुताबिक दुर्गेश के अपनी ही मौसेरी बहन से सम्बन्ध काफी पहले से ही थे| दुर्गेश की शादी एक साल पहले ही हो गयी थी| लेकिन उसके रजनी से सम्बन्ध बने रहे| इसी बीच 15 दिन पहले रजनी की भी शादी उसके पिता ने दिल्ली में कर दी थी| चार दिन ससुराल में रहने के बाद चौथी की रस्म में वो मायके लौट आई| रजनी की शादी हो जाने के बाबजूद दुर्गेश आधी रात को पड़ोस में रहने वाली रजनी से मिलने रात में गया था| रजनी को कल उसके पति बुलाने के लिए आने वाले थे| शायद वो आखिरी रात रजनी के दिल्ली जाने से पहले साथ बिताना चाहता था| मगर ये रात दोनों की जिन्दगी की आखिरी रात साबित हुई|
RAJNI SRIVASTVA DEAD
देर शाम दोनों शवो का पोस्टमार्टम पैनल से कराया गया| पोस्ट मार्टम डॉ कमलेश शर्मा, डॉ आर सी सुन्दरम और डॉ ब्रजेश सिंह में किया| पोस्ट मार्टम के दौरान बाहर बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के लोग जमा रहे| संवेदनशीलता को देखते हुए प्रयाप्त पुलिस बल तैनात क्या गया था|
[bannergarden id=”11″]
हत्या के बाद दोनों की मौत को आत्हत्या दर्शाने का प्रयास किया गया| लड़के की लाश को मोटी चादर से छत के हुक में टांगा गया था| मगर पैर कुर्सी पर छूते रहे| आमतौर पर फंसी पर लटकने वाले शव की जीभ बाहर निकल आती है, मगर यहाँ दुर्गेश के साथ ऐसा नहीं दिखा| कोतवाली इंचार्ज जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जाँच शुरू कर दी गयी है| जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा|

[adrotate banner="2"]