सड़क के लोकार्पण पत्थर में दबकर छात्र-छात्रा गंभीर

0
198


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सड़क के लोकार्पण पत्थर के मलबे में दबकर छात्र व छात्रा बुरी तरह से घायल हो गये | जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया | दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| उसके बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गये |

[adrotate banner="3"]

थाना कादरी गेट के मोहल्ला श्याम नगर में लगभग 20 साल पूर्व तत्कालीन अध्यक्ष नगर पालिका मनोज अग्रवाल नें हरी सिंह के मकान से बबलू राजपूत के मकान तक इंटरलाकिंग का कार्य करा सड़क निर्माण कराया था| जिसमें उनके नाम का लोकार्पण पत्थर लगाया गया था| रविवर को शाम राजेश राजपूत की 13 वर्षीय पुत्री मुस्कान व बबलू राजपूत का 10 वर्षीय पुत्र आयुष खेल रहे थे| उसी दौरान लोकार्पण पत्थर भरभरा कर दोनों के ऊपर गिर गया| जिससे दोनों मासूम घायल हो गये| मुस्कान का पैर टूट गया| जबकि आयुष के भी गम्भीर चोट लगी | मुस्कान की माँ कन्जुल सरस्वती शिशु मन्दिर श्याम नगर में कार्य करती है | उसी विद्यालय में मुस्कान कक्षा 5 की छात्रा है| आयुष निजी स्कूल में पढ़ता है|

[adrotate banner="2"]