सट्टे की उधारी के विवाद में युवक को गोली मारी

0
145

FARRUKHABAD : थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में सट्टे की खाईबाड़ी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद सटोरिये ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को थाना पुलिस व परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।

[adrotate banner="3"]

chandaबजरिया सालिगराम निवासी गौरव, सौरभ, अखिलेश पुत्रगण नन्हेंलाल व शेखर पुत्र पप्पू यादव निवासी भीकमपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते हैं। जिनका जगदीश धोबी निवासी बीबीगंज से पैसों को लेकर विवाद था। इसी विवाद को निबटाने के लिए चंदा पुत्र आलमशेर निवासी भीकमपुरा बात करने गया। जहां गौरव, सौरभ व अखिलेश तथा शेखर से उसका विवाद होने लगा।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”18″]

gaurav, shaurabh, akhileshविवाद इतना बढा कि मारपीट पर नौबत आ गयी। सटोरियों ने तमंचा निकाल कर चंदा को गोली मारकर घायल कर दिया। आनन फानन में परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस व परिजनों ने चंदा को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चंदा की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

[bannergarden id=”17″][bannergarden id=”11″]satta parchi

[adrotate banner="2"]