सट्टा किंग हसनैन 28 लाख की नकदी सहित गिरफ्तार

0
201

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सट्टा किंग हसनैन सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| उनके पास से 28 लाख कीनकदी भी बरामद हुई|
शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला व एसओजी प्रभारी बलराज भाटी के संयुक्त आपरेशन से मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद खां निवासी राजू उर्फ इरसाद खां पुत्र नियाज मोहम्मद के मकान से राजू उर्फ इरसाद,  सट्टा किंग हसनैन पुत्र जुम्मन निवासी खटकपुरा, बक्कास पुत्र मो० सईद को गिरफ्तार किया गया| उनके पास से 28,55900 रूपये, 4 मोबाइल, 3 सट्टा पर्ची व तलाशी में 15040 रूपये अलग से बरामद हो गये| जबकि हसनैन का पुत्र दिलशाद सहित 10 सटोरिया मौके से पुलिस को चकमा देकर भाग गये| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सट्टा किंग को दो दिन पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया था| पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन सभागार में जानकारी दी| अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ सिटी प्रदीप यादव आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]