फर्रुखाबाद: बीते लगभग चार माह पूर्व सट्टाकिंग इच्छाराम को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया था| जिनके आरोपियों पर गेंगेस्टर एक्ट के तहत थाना पुलिस ने कार्यवाही की है|
बीते 21 मार्च की दोपहर थाना मउदरवाजा क्षेत्र में इच्छाराम बाथम अपने भांजे फतेहगढ़ के हाथीखाना निवासी सौरभ पुत्र आदेश कुमार के साथ होली मिलने अपने एक परिचित हैवतपुर गढ़िया निवासी होरीलाल के यहां गया था। जंहा उसे गोलीमारकर घायल कर दिया गया था | घायल को उपचार हेतु प्राईवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था| हालत ख़राब होने पर उसे आगरा के लिये रिफर कर दिया गया था , जहा उसकी 23 मार्च कोउपचार के दौरान मौत हो गयी |
जिसमे पुलिस ने अमित पुत्र महेश गुप्ता, अवनीश पुत्र अवधेश , अवधेश पुत्र जगदीश, जीतू पुत्र छोटेलाल, रामविलास पुत्र जगदीश, मोहन ठाकुर पुत्र सुनील, टिंकू पुत्र हरीश, दीपक पुत्र बड़े लला को आरोपी बनाया था| घटना के बाद थाना पुलिस ने सभी आरोपियों पर चार माह के बाद शनिवार को गेंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कर दी है|
सट्टा किंग इच्छाराम के कातिलो पर पुलिस ने की गेंगेस्टर की कार्यवाही
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


