सटोरियों ने महिला को पीटा, दी धमकी

0
102

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सट्टा लगवाने का विरोध करने पर सटोरियों ने महिला की पिटाई कर दी। उसको जाने मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकद सट्टा लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कादरीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला कछियाना निवासी मीना ने एसपी को दिये प्रार्थना पत्र में कहा कि पति लल्लू राठौर सब्जी की ठेली लगाते हैं। वह सुबह ठेली लेकर सब्जी बेचने चले जाते हैं। वह पर वह बच्चों के साथ अकेली रहती है। घर के सामने रहने वाले तीन लोग सट्टा लगाने का काम करते हैं। इस कारण आए दिन दरवाजे पर गाली गलौज होता है। 29 अप्रैल को शाम छह बजे सट्टा को लेकर दरवाजे पर गाली गलौज हो रहा था। वह घर के बाहर आई और सट्टा लगाने और गाली गलौज करने का विरोध किया। इससे नाराज होकर तीनों लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी भी दी है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]