ग्राम सचिवालय की भवन सामग्री से अपना घर बनवा रहा प्रधान

0
102

FARRUKHABAD : विकासखण्ड बढ़पुर क्षेत्र के ग्राम रेहा में प्रधान द्वारा सचिवालय भवन निर्माण की सामग्री से अपने स्वयं के घर का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो उन्हें grameen rehaलाठी डन्डों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ग्रामीणों ने शिकायतीपत्र देकर जिलाधिकारी से जांच कराने की मांग की है।

[adrotate banner="3"]

ग्रामीणों ने शिकायत की कि प्रधान द्वारा सचिवालय भवन निर्माण की लाखों रुपये की वहां पड़ी गिट्टी, सरिया, मोरम, बालू, ईंट से स्वतः अपने घर के अंदर कई कमरे बनवा लिये हैं। इसके अलावा शासन द्वारा ग्राम सभा के लिए आये शौचालय ग्राम सभा में मात्र 20 प्रतिशत बने व अधबने ही निर्माणित हैं। 80 प्रतिशत बचे शौचालयों का धन का बंदरबांट कर लिया गया है। मनरेगा कार्डों में 70 प्रतिशत फर्जी तरीके से ग्रामीण बैंक से धन निकाला जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि प्रधान द्वारा कराये गये कार्याें की जांच कराकर दण्डित किया जाये।

[bannergarden id=”8″]

इस दौरान ओमप्रकाश, अबधेश, विकास, राजीव, विवेक, सोनू, शिवनरायन, बृजेश, हीरालाल दिवाकर, रमेश सिंह, रामकिशन कठेरिया, विनोद कुमार, दिनेश चन्द्र, राजेश्वर दयाल, उमाशंकर, रामानंद, राजकुमार, हरीशंकर, जितेन्द्र कुमार, राजेन्द्र सिंह, मनोज, शिव कुमार, भैरवनाथ त्रिवेदी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]