कमालगंज में सचिन यादव के स्वागत से सपा विधायक व समर्थक नदारद

0
114

SACHIN YADAV LOVEKAMALGANJ  (FARRUKHABAD) :  विकासखण्ड कमालगंज क्षेत्र के ग्राम रजीपुर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सचिन यादव लव के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। परंतु स्‍थानीय सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी या उनके ब्‍लाक प्रमुख पुत्र व उनके समर्थक कार्यरम से दूरी ही बनाये रहे।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

जनपद में समाजवादी पार्टी की ओर से राज्य मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव लव को लोकसभा प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद से अब हर छोटे बड़े कार्यक्रमों में SACHIN YADAV LOVE1उनके जोरदार स्वागत का दौर जारी है। इसी क्रम में कमालगंज क्षेत्र के रजीपुर में भी सचिन यादव जब सरस्वती ज्ञान मंदिर में चल रहे समारोह में पहुंचे तो प्रबंधक मंशाराम, प्रधानाचार्य रतिभान सिंह के अलावा ग्रामीणों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

[bannergarden id=”8″]
इस दौरान सचिन यादव लव ने सचिन यादव ने ग्रामीणों को समाजवादी पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि यदि 2014 के मिशन में वह लोग उनके साथ रहेंगे तो क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को कोई भी परेशानी नहीं होने दी जायेगी। क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दी जायेगी।
इस दौरान उनके साथ घनश्याम यादव, शकील, मुकेश ठेकेदार, रामशरन, मेवाराम, पाल मेडिकल स्टोर वाले आदि लोग मौजूद रहे।school

[adrotate banner="2"]