सचिन के धुर विरोधी सुबोध गुट के उदय प्रताप बने अमृतपुर विधानसभा अध्यक्ष

0
185

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को सपा के जिला कार्यालय आवास विकास फर्रुखाबाद पर विधानसभा अध्यक्ष की घोषणा की गयी| पार्टी नें जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता डॉ० सुबोध यादव के खासमखास भोला यादव को विधान सभा अमृतपुर का अध्यक्ष बनाया है|
पार्टी कार्यालय पर जिला महासचिव मंदीप यादव नें विधान सभा अध्यक्ष पद पर उदय प्रताप सिंह यादव उर्फ भोला की घोषणा सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के आदेश पर ताजपोशी की| अमृतपुर विधान सभा पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की गढ़ मानी जाती है| लेकिन जिला पंचायत चुनाव के बाद से सपा नरेंद्र सिंह खेमे की तरफ फूंक-फूंककर पैर रख रही है| पूर्व मंत्री को नही लेकिन उसके पुत्र सचिन को पार्टी बाहर का रास्ता भी दिखा चुकी है| उसके बाद अब सचिन यादव के धुर विरोधी सुबोध यादव के खासमखास भोला यादव को विधान सभा अध्यक्ष बना पार्टी कुछ अलग ही संदेश दे रही है| नव मनोनीत विधानसभा अध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि वह 1 सप्ताह के अंदर अपनी विधानसभा क्षेत्र कार्यकारिणी गठित कर घोषित करें। इस दौरान 15 जुलाई 2021 को प्रांतीय आह्वान पर आयोजित होने जा रहा तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी में जुटें|
मुजिबुल हसन, विवेक यादव प्रधान, रवी यादव, चौधरी संदीप यादव, अनिल यादव, अक्षय प्रताप सिंह, शशांक मिश्र आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]