तमंचा व आला नकब सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

0
198

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस नें तमंचा व कारतूस के साथ आला नकब आदि के साथ पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है|
शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय के साथ पुलिस टीम नें  शंकर इंटरनेशनल स्कूल के निकट खाली पड़े प्लाट से पुलिस नें आरोपी आमिर पुत्र मोहम्मद,सलमान पुत्र ताज मोहम्मद, आजाद पुत्र कलवा निवासी कोपा गुलरभोज गदरपुर उधनसिंह नगर, परिकल पुत्र राधेश्याम निवासी गुडेरा अमृतपुर व राघवेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी गुडेरा को गिरफ्तार किया| आरोपियों के पास से एक 315 बोर का तमंचा, आधा दर्जन कारतूस, टार्च, पेंचकस, चाबियों का गुच्छा, आदि बरामद किया|  आरोपियों पर कई मुकदमें भी दर्ज है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]