फर्रुखाबाद: जिला विद्यालय निरीक्षक के सचल दल ने शनिवार को संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय की परीक्षा के दौरान छह नकलची दबोचे। परीक्षा के दोरान लगभग सामूहिक नकल जैसे हालात नजर आये।
[adrotate banner="3"]
नगर के सालिगराम जगन्नाथ सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में चल रही संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय बाराणसी की शास्त्री प्रथम वर्ष व तृतीय वर्ष की परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में सचल दल ने छापा मारा। प्रात: कालीन पाली की परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल जैसे हालात नजर आये। कुल 12 में से 6 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गये। जिला विद्यालय निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थी गौरी देवी, प्रीती पाण्डेय, मंजरी, सर्वेश कुमारी यादव, सविता देवी व सोहित व्यास को नकल करते पकड़ा गया है। इनके विरुद्ध रिपोर्ट भेज दी गयी है।
[adrotate banner="2"]


