संदिग्ध हालत में ससुराल में झूलता मिला विवाहिता का शव

0
215

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बीती रात संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर झूलता मिला| परिजनों नें दहेज हत्या का आरोप लगाया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| ससुरालीजन फरार हैं|
जनपद हरदोई के हरपालपुर खसौरा निवासी हरीराम ने अपनी 23 वर्षीय पुत्री सीमा देवी का विवाह बीते लगभग तीन वर्ष पूर्व कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम कन्हयू याकूबपुर निवासी मनीराम के पुत्र रोहित कुमार के साथ हुई थी|  बीती रात सीमा का शव संदिग्ध रूप से कमरे में कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका मिला| गांव के ही संदीप ने थाना पुलिस को सूचना| जिसके बाद मृतका के पिता हरीराम हंगामा कर  हत्या कर शव फांसी पर लटका देनें का आरोप लगाया | तहसीलदार रविंद्र कुमार ने परिजनों को समझा कर शव को उतरवाया दरोगा उदय सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]