संदिग्ध परिस्थितियों में दोस्त के सीने में उतार दी गोली

0
109

FARRUKHABAD : घर से खेतों की तरफ गया एक युवक संदिग्ध परिस्थितयों में गोली लगने से घायल हो गया। घायल का आरोप है कि उसके दोस्त ने ही उसे गोली मार दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है।

[adrotate banner="3"]

 थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम परतापुर तराई निवासी राजेश पाल का 22 वर्षीय पुत्र सोनपाल अपने दोस्त गोपाल पाल पुत्र श्रीपाल के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित खेतों की तरफ गया था। आरोप है कि उसके दोस्त गोपाल ने तमंचे से उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगने से सोनपाल घटना स्थल पर ही छटपटाकर गिर गया। घायल सोनपाल के पिता राजेश पाल व चाचा अमर पाल घायल को लेकर नाला मछरट्टा स्थित प्राइवेट नर्सिंगहोम में पहुंचे। जहां सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी पहुंच गयी।

 [bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी ने तत्काल स्वाट टीम व थाना पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिये। थानाध्यक्ष मऊदरवाजा श्रीकांत यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

[adrotate banner="2"]