FARRUKHABAD : भाजपा नेता प्रांशुदत्त द्विवेदी और उनके पिता डा0 हरिदत्त द्विवेदी पर डकैती जैसी संगीन धारा में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस प्रशासन सकते में है। किसी अप्रिय घटना के भविष्य में न होने को लेकर पुलिस पूरा प्रयास करने में जुटी है। जिसके चलते अपर पुलिस अधीक्षक ने डा0 हरिदत्त द्विवेदी और पीड़ित पक्ष के यहां जाकर जांच पड़ताल की है।
[adrotate banner="3"]
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
शुक्रवार देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक रामभवन चौरसिया नाला मछरट्टा पहुंचे। जहां उन्होंने पहले पीड़ित पक्ष विपिन कुमार शुक्ला के घर जाकर परिजनों से बातचीत की। जिसके बाद एएसपी डा0 हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल पहुंचे और उनसे भी घटना के सम्बंध में पूछताछ की है। फिलहाल पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गये दोनो युवक भी अभी हवालात की हवा खा रहे हैं।
[adrotate banner="2"]

