संदिग्ध परिस्थितियों में भट्टा मजदूर की मौत, हत्या का आरोप

0
492

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) संदिग्ध हालत पर भट्टा पर काम करनें गये मजदूर की मौत हो गयी| मृतक की पत्नी नें हत्या का आरोप लगाया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम कटिया निवासी गौरव पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र सिंह जो अपनी पत्नी सीतू और बच्चों के साथ राजस्थान में एक भट्टे पर मजदूरी के लिए जनपद कन्नौज निवासी एक ठेकेदार के साथ लगभग एक महीने पूर्व गया था| पत्नी और बच्चों के साथ ईंट की पथाई करने के समय भट्टे पर खाना खाने के लिए मंगलवार को अपनी झोपड़ी में आया था| उसकी लउसका शव खड़ी चारपाई पर फांसी के फंदे पर लटका मिला| पत्नी ने जब गौरव को देखा तो चीख-पुकार मच गयी| पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| बुधवार दोपहर सीतू अपने पति का शव लेकर गाँव कटिया पंहुची| परिजनों ने ढाई घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया| परिजनों में कोहराम मचा रहा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]