संदिग्ध परिस्थितियों में दो सगी बहनें गायब, गुमशुदगी दर्ज

0
107

imagesFARRUKHABAD: शहर कोतवाली क्षेत्र के मसेनी चौराहा निवासी दो सगी बहनें अचानक घर से गायब हो गयीं। मामले के सम्बंध में देर शाम पीड़ित के पिता ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली।

[adrotate banner="3"]

मामला बीती रात का है, जब मसेनी चौराहा निवासी रामेन्द्र पुत्र रन्धीर सोमवंशी के घर पड़ोस का ही एक युवक बदनीयती के इरादे से घुस गया था। लेकिन सही वक्त पर रामेन्द्र जाग गया और युवक को धर दबोचा। सूचना जब युवक के परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचे आधा दर्जन लोगों ने रामेन्द्र व उसकी पत्नी नीलम के अलावा अन्य पुत्र पुत्रियों को जमकर पिटायी कर दी थी और आरोपी युवक को जबरन छुड़ाकर ले गये थे। इस सम्बंध में पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस कोई खास हरकत में नहीं आयी और जिसका नतीजा सोमवार को सामने आ गया।

[bannergarden id=”8″]

उक्त घटना के बाद सोमवार को तकरीबन साढ़े 12 बजे रामेन्द्र की पुत्रियों ने खाना बनाकर माता पिता को खिला दिया। जिसके बाद दोनो सो गये। आंख खुली तो समय लगभग साढ़े तीन बजे का था और दोनो पुत्रियां घर से गायब थीं। पूछने पर रामेन्द्र के छोटे पुत्रों ने बताया कि दोनो दवाई लेने गयीं हैं। दोनो बहने रामेन्द्र का मोबाइल भी ले गयीं। घटना के सम्बंध में पीड़ित रामेन्द्र ने पुनः कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घटना के सम्बंध में गुमशुदगी दर्ज कर ली। पुलिस बीते दिन की घटना से इस मामले को जोड़ रही है। कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र दोनो बहनों को बरामद किया जायेगा।

[adrotate banner="2"]