संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत

0
125

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरीगेट तिराहे के निकट एक व्यक्ति के शव को सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया। शव की पहचान एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने की।

[adrotate banner="3"]

पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश मिश्रा टिंकू ने शव की शिनाख्त मनोज शुक्ला निवासी नितगंजा बटुआ वाली गली के रूप में की। उन्होंने बताया कि मृतक उनके यहां मजदूरी करता था। वह उनका रिश्तेदार भी है। सूचना पर शहर कोतवाल रूम सिंह यादव मौके पर पहुंचे और मामले के सम्बंध में जांच पड़ताल की। कोतवाल ने बताया कि मनोज की मौत की बजह पोस्टमार्टम में साफ हो सकेगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

[bannergarden id=”8″]

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]